{"_id":"58f8ceb54f1c1ba346473592","slug":"cbse-warning-schools-selling-books-and-uniforms-in-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE के निर्देश- स्कूलों में किताबों-यूनिफॉर्म की दुकानें न लगाए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE के निर्देश- स्कूलों में किताबों-यूनिफॉर्म की दुकानें न लगाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने उससे मान्यता पाने वाले स्कूलों को चेतावनी दी है कि वे स्कूल परिसर में किताबें और यूनिफॉर्म की दुकानें न लगाए। सीबीएसई के मुताबिक, ऐसा करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने स्कूलों को एनसीईआरटी की बुक्स का ही इस्तेमाल करने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीएसई को अभिभावकों से शिकायतें मिली थीं कि सीबीएसई मान्यता वाले स्कूल व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त हैं। ऐसे स्कूल अपने परिसर में ही किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, बच्चों और अभिभावकों पर स्कूल परिसर से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए सीबीएसई ने ये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बोर्ड ने सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाजार में एनसीईआरटी किताबों की कमी है।
इस पर सीबीएसई ने कहा कि स्कूलों ने एनसीईआरटी की किताबों के लिए ऑनलाइन डिमांड भेजी थी। इसके बाद 2000 से ज्यादा स्कूलों को ये किताबें भेजी गई हैं।