{"_id":"57865aac4f1c1b3f4113dd2c","slug":"cbse-until-july-20-to-apply-for-the-flight-which-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : उड़ान के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, ऐसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई : उड़ान के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, ऐसे मिलेगा लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में छात्राओं की रुचि को बढ़ाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुरू की गई उड़ान योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले की इच्छुक छात्राएं आगामी 20 जुलाई तक इसमें आवेदन कर सकती है। उड़ान के अंतर्गत छात्राओं को इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से उड़ान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया बीती चार जुलाई से शुरू हुई थी। इस प्रक्रिया के तहत 13 जुलाई को आवेदन का अंतिम दिन था।
ऐसे में सीबीएसई की ओर से सूचना जारी की गई कि आवेदन करने की अंतिम तिथि को 20 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई इस योजना के लिए प्रत्येक वर्ष एक हजार छात्राओं का चयन करता है। इस योजना में पचास फीसदी सीटें अनुसूचित जाति-जनजाति व ओबीसी की छात्राओं के लिए आरक्षित रहती हैं।
इस योजना का लाभ वे छात्राएं ले सकती हैं जो कि 11वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स व गणित की पढ़ाई कर रही हों। मेरिट के आधार छात्राओं का चयन कर उन्हें निशुल्क टैबलेट दिया जाता है। जिसके जरिये ही उन्हें आईआईटी जेईई परीक्षा के लिए ट्यूटोरियल व अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान की जाती है।