{"_id":"582b39604f1c1b59368fed41","slug":"cbse-tenth-class-going-to-board-education-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वीं की परीक्षा को फिर से बोर्ड कर सकता है सीबीएसई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10 वीं की परीक्षा को फिर से बोर्ड कर सकता है सीबीएसई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा को फिर से बोर्ड कर सकता है। इसको लेकर स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर्स बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से बच्चे पढ़ाई को लेकर गंभीर होंगे, और इसका रिजल्ट उनके परिणामों पर दिखेगा। हालांकि कई प्रिंसिपल का कहना है कि इससे बच्चों पर तनाव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
समरविले स्कूल की प्रिंसिपल एमएन अरुल राज ने बताया कि 10 वीं की परीक्षा बोर्ड होने से अच्छा हो जाएगा। अभी बच्चे होम बोर्ड समझकर पढ़ाई में लापरवाही बरतते हैं, जिससे उन्हें 11 वीं और 12 वीं में दिक्कत शुरू हो जाती है। 10 वीं बोर्ड होने पर परीक्षा में पूरा सिलेबस आएगा।
विज्ञापन
वहीं, बाल भारती स्कूल की प्रिंसिपल आशा प्रभाकर ने बताया कि हम सब इसका स्वागत करेंगे। यह बच्चे के भविष्य के अनुसार बेहतर रहेगा।