फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE sports include swimming

सीबीएसई के खेलों में शामिल हुआ तैराकी

Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE sports include swimming
CBSE
निजी स्कूलों में पढने वाले तैराकों के लिए अच्छी खबर है। तैराकी को बढ़ावा देने के लिए पहली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी खेल सूची में तैराकी को शामिल किया है। 
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी खेल कैलेंडर में प्रमुखता दी गई है। इस सत्र में स्कूल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर बोर्ड की ओर से दिशा निर्देश भी भेजे गए है।
विज्ञापन


इससे गुडग़ांव समेत एनसीआर के अन्य स्कूलों में पढ़ रहे तैराकों को अधिक लाभ होगा। दरअसल, सीबीएसई अपने स्कूलों में इंटर स्कूल व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तैराकी प्रतियोगिता नहीं होने की वजह से खिलाड़ी मायूस होते थे, जबकि दिल्ली-एनसीआर के बड़े स्कूलों में स्विमिंग पूल है, कोच है। इसके बावजूद उन्हें प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग या ओपन चैंपियनशिप का इंतजार रहता था। 

बोर्ड की ओर से स्कूलों को भेजी जानकारी में साफ किया है कि जो स्कूल इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें अपनी सहमति देनी होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 15-18 नवंबर के दौरान होगा। वहीं, अन्य खेलों के लिए कलस्टर स्तरीय मुकाबले 15 अक्तूबर के बाद अलग-अलग शहरों में होंगे।

चंडीगढ़ क्षेत्र में गुडग़ांव को मिली है मेजबानी
सीबीएसई के कलस्टर 15वीं चंडीगढ़ क्षेत्र के अंतगर्त आता है। इसमें गुडग़ांव, फरीदाबाद, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत व अन्य जिले शामिल है। इस बार कई खेलों के मेजबानी का मौका गुडग़ांव को मिला है। 


लड़के और लड़कियों के मुकाबले अलग-अलग जिले के निजी स्कूलों में होंगे। सबसे पहला मुकाबला 06 से 08 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। कलस्टर स्तर पर यह नवंबर तक चलता रहेगा। 

यह है शेड्यूल
-14 से 16 अक्तूबर : फुटबॉल ब्वॉयज, निशान पब्लिक स्कूल (करनाल)
-17 से 19     अक्तूबर : कबड्डी, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल (सोनीपत)
-15 से 18 अक्तूबर : टेबल टेनिस, एसडी आदर्श विद्यालय (गुडग़ांव)
-22 से 25 अक्तूबर : वॉलीबॉल ब्वॉयज, श्रीराम स्कूल भोड़ाकलां (गुडग़ांव)
-10 से 12 नवंबर : एथलेटिक्स गल्र्स, दत्ता पब्लिक स्कूल (हिसार)
-12 से 14 नवंबर : बास्केटबॉल गल्र्स, श्रीराम स्कूल पटौदी (गुडग़ांव)
-11 से 13 नवंबर : बास्केटबॉल ब्वॉयज, दिल्ली पब्लिक स्कूल (पलवल)
-30 नवंबर : एथलेटिक्स ब्वॉयज, मेटिस पब्लिक स्कूल (जींद)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed