फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE school will celebrate today Cleanliness Day

सीबीएसई के स्कूल आज मनाएंगे स्वच्छता दिवस

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
CBSE school will celebrate today Cleanliness Day
CBSE

सीबीएसई ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों को बृहस्पतिवार को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाने को कहा है। इसके लिए स्कूलों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करनी होगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चे इनमें हिस्सा लें। स्कूलों को आयोजन के बाद इसकी रिपोर्ट एक अक्तूबर तक swachhvidyalaya.cbse@gmail.com पर भेजनी होगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की दूसरी सालगिरह के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह 29 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि आसपास के इलाकों में सामुदायिक स्वच्छता कार्य कराएं। साथ ही मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, दृश्य-श्रृव्य कार्यक्रम, रैली, प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हो। स्कूल चाहें तो के शेड्यूल के मुताबिक, और कोई गतिविधि भी करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed