फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse's physical education of 12th class date is changed

CBSE : बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा तिथि में बदलाव

Thu, 18 Jan 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
cbse's physical education of 12th class date is changed

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जेईई मेन के बाद बारहवीं बोर्ड की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 9 अप्रैल को होनी तय थी। लेकिन अब सीबीएसई ने यह निर्णय लिया है कि यह परीक्षा 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे होगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर यह निर्णय इसलिए लिया गया है जिससे कि छात्र जेईई मेन की परीक्षा में बैठने से ना चूकें और छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। दरअसल जेईई मेन(ऑनलाइन) परीक्षा 8 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा केअगले दिन 9 अप्रैल को बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा तय थी।
विज्ञापन


ऐसे में छात्रों की चिंता का कारण यह था कि जो विद्यार्थी जेईई की परीक्षा के लिए दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाएंगे उनकेलिए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा देने में कठिनाई आ सकती है। समय से परीक्षा पर नहीं पहुंचने के कारण परीक्षा छूट भी सकती है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों की चिंता को समझते हुए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा की तिथि को 9 अप्रैल की जगह 13 अप्रैल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बड़ी संख्या में छात्र फिजिकल एजुकेशन को अतिरिक्त विषय केरुप में लेते हैं। सीबीएसई ने साफ किया है कि दसवीं-बारहवीं के अन्य विषयों के परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed