फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse paper leak: mother khajani school principal arrested gets bail

सीबीएसई पेपर लीक मामला : मदर खजानी स्कूल के प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
cbse paper leak: mother khajani school principal arrested gets bail
cbse paper leak

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीबीएसई पेपर लीक मामले में बाहरी दिल्ली में स्थित मदर खजानी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार झा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसीपल को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई थी।

विज्ञापन


इस कारण पुलिस ने प्रिंसीपल की औपचारिक गिरफ्तारी कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने प्रिंसीपल को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाहरी दिल्ली स्थित मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल (मान्यता रद्द हो चुकी है) में 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पेपर समय से पौने घंटे पहले खोल दिया गया था। दो शिक्षकों ऋषभ व रोहित ने पेपर को कोचिंग सेंटर ट्यूटर तौकीर को व्हाट्स ऐप पर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पेपर कई जगह पहुंच गया था। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही थी। पुलिस स्कूल के प्रिंसीपल प्रवीण कुमार झा की भूमिका की जांच कर रही थी। उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि प्रिंसीपल को बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. रामगोपाल नायक ने बताया कि प्रिंसीपल को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। इस कारण उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश के तहत 30 हजार रुपये के निजी मुचकले पर रिहा कर दिया गया।


डॉ. नायक ने बताया कि 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पर्चा लीक होने के मामले में प्रिंसीपल प्रवीण की भूमिका भी सामने आई है। उन्हें भी समय से पौने घंटे पहले पेपर खोलने की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed