{"_id":"57ea98144f1c1b537c574401","slug":"cbse-online-seeking-details-of-the-principal-and-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने प्रिंसिपल व शिक्षकों का ऑनलाइन ब्यौरा मांगा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने प्रिंसिपल व शिक्षकों का ऑनलाइन ब्यौरा मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2017 में होने वाली दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इन परीक्षाओं के मूल्यांकन में कुशल शिक्षकों की जरुरत को ध्यान में रखने हुए बोर्ड हर साल की तरह शिक्षकों का डाटा तैयार करने में लग गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए प्रिंसिपल, शिक्षकों व परीक्षक का ऑनलाइन ब्यौरा मांगा है। हर साल बोर्ड परीक्षाएं शुरु होने से पहले शिक्षकों का एक डाटा बैंक तैयार करता है। इस डाटा बैंक केमाध्यम से जुड़े शिक्षकों से बोर्ड मूल्यांकन कार्यों को पूरा करवाता है।
विज्ञापन
दरअसल बोर्ड मूल्यांकन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं चाहता है। स्कूलों को पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ही पूरा करना है। इसकेलिए स्कूलों को यूजर आर्ड केरुप में अपने एफिलिऐशन नंबर व पासवर्ड का प्रयोग करना है।
विज्ञापन
जो स्कूल इसी साल बोर्ड से संबंद्ध हुए हैं उन्हें पासवर्ड प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करने के लिए कहा गया है। स्कूलों को शिक्षकों केसंबंध में यह जानकारी देनी होगी कि वह दसवीं व बारहवीं में किस विषय को पढ़ा रहे हैं, उन्हें शिक्षण का कितना अनुभव है।
सभी जानकारी स्कूलों को 30 नवंबर तक देनी होगी। उल्लेखनीय है कि मार्च से दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं का दौर शुरु हो जाएगा और उसके बाद से मूल्यांकन का काम शुरु होगा।