फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse net exam 2017 to held on 5 november, all preparations done reach on time

नेट परीक्षा 5 नवंबर को, 9:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 05 Nov 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Nov 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
cbse net exam 2017 to held on 5 november, all preparations done reach on time
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में इस बार लगभग नौ लाख 30 हजार उम्मीदवार बैठ रहे हैं। परीक्षा के लिए 91 शहरों में 1700 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने परेशानी से बचने के लिए समय से सेंटरों पर पहुंचने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में अंतिम समय के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। पहले पेपर के लिए एंट्री सुुबह सात बजे खुल जाएगी और साढ़े नौ बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


परीक्षा में पेन व पेसिंल ले जाने की सुविधा नहीं होगी।  आवेदकों को परीक्षा के लिए बॉल पेन परीक्षा सेंटरों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। घड़ी पहन कर आने की भी इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ ही अपना एक फोटो आईडी लेकर जाना होगा। नेट परीक्षा के अंर्तगत तीनों पेपर की उत्तरपुस्तिका सीबीएसई नेट की वेबसाइट पर जनवरी के पहले सप्ताह में अपलोड कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed