{"_id":"58f0ecf34f1c1bbb4ccf53ea","slug":"cbse-issued-notice-to-15-schools-in-fees-increase-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने 15 स्कूलों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने 15 स्कूलों को जारी किया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
बदहाल नोएडा के स्कूल
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हरियाणा शिक्षा निदेशालय के बाद सीबीएसई भी सख्त रुख अपना रहा है। सीबीएसई ने जानकारी सार्वजनिक नहीं करने पर जिले के करीब 15 स्कूलों को नोटिस भेजा है। सीबीएसई ने कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने नलों की संख्या, वाई-फाई सुविधा, खेल का मैदान, इमारत स्पेस से लेकर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ, छात्रों की संख्या, कक्षावार मासिक फीस, दाखिला परिणाम, आरक्षित निधि, बैलेंस शीट आदि की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत देशभर में दो हजार स्कूलों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन जानकारी देने के लिए कहा गया था। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में स्कूलों को अंतिम मौका दिया गया है। उन्हें 14 दिनों के अंदर जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। स्कूल जानकारी सार्वजनिक नहीं करते है तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एसएस गोसाई ने बताया कि जिले के कुछ स्कूलों को नोटिस मिले हैं। इनमें अधिकांश स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के हैं।