{"_id":"59e756c54f1c1bd7538b81de","slug":"cbse-issued-net-exam-november-2017-online-admit-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE नेट परीक्षा के लिए ई- प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक पर करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE नेट परीक्षा के लिए ई- प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक पर करें डाउनलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देशभर में पांच नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आवेदक सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbsenet.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी आवेदक को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई ने साफ किया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 704239950, 7042399525, 7042399521, 7042399526 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, अपनी समस्या को लिखकर net@cbse.gov.in पर मेल भी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अगले माह होने वाली नेट की परीक्षा में पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए सीबीएसई ने 91 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।