{"_id":"591c7c644f1c1b9c0cf232f6","slug":"cbse-gets-notice-to-remove-girls-clothes-in-neet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा में छात्राओं के कपड़े उतारने के मामले पर सीबीएसई को नोटिस ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट परीक्षा में छात्राओं के कपड़े उतारने के मामले पर सीबीएसई को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 May 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
students
- फोटो : google
देशभर के मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान दक्षिण भारत में छात्राओं के अंर्तवस्त्र उतारकर जांचने के मामले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीबीएसई को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नोटिस में सीबीएसई से पूछा गया है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, मानवाधिकार आयोग ने यह नोटिस केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की शिकायत के आधार पर भेजा है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि इस घटना के चलते छात्रों के मानवाधिकारों का उल्लघंन हुआ है, जिसके लिए सीबीएसई को जवाब देना चाहिए।