{"_id":"58c00f8e4f1c1b683ddc4b6b","slug":"cbse-exam-from-9th-march-onwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE EXAM: 21 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE EXAM: 21 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। जिसमें इस बार गत वर्ष से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार दोनों बोर्ड परीक्षा में 21 हजार विद्यार्थी अपना इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे से बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। कक्षा 12 वीं का अंग्रेजी प्रश्रपत्र एवं कक्षा 10 वीं का आईटी एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्स से जुड़े विषय की परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
20 उडनदस्ते की टीम 27 परीक्षा केंदों पर छापेमारी की कार्रवाई करेगी। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड से भी टीम पहुंच सकती है। संबंधित एवं पास की बैंक शाखाओं से परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्रपत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार इस बार कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 7 हजार विद्यार्थी एवं 12 वीं की परीक्षा में 14 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में इस बार मोबाइल फोन पर पूरी तरह पांबदी लगा दी है, वहीं परीक्षा निरीक्षक के पास भी मोबाइल नहीं रहेगा।
पलवल-फरीदाबाद में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्र
परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए फरीदाबाद में 20, बल्लभगढ़ में 4 एवं पलवल में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर परीक्षा अधीक्षक के अलावा पहली बार पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया। उडनदस्ता टीम में शामिल प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य पर अधिक जिम्मेदारी होगी। इन परीक्षा केंद्रों को प्रश्रपत्र संबंधित एवं पास की बैंक शाखा से प्राप्त होंगे।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा होगी। इसके अलावा उडनदस्ते की टीम परीक्षा केंद्रों पर निगरानी का कार्य करेगी। -सुरेंद्र सिंह, सिटी समन्वयक, फरीदाबाद