{"_id":"592abfe24f1c1ba515bdaacc","slug":"cbse-class-12th-result-2017-decleared-on-sunday-28th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE रिजल्ट: सामान्य वर्ग के छात्रों से आगे निकले दिव्यांग ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE रिजल्ट: सामान्य वर्ग के छात्रों से आगे निकले दिव्यांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
cbse 12 result 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक कमजोरी के बाद भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्रों ने सामान्य वर्ग को पीछे छोड़ दिया। ओवरआल पास फीसद की बात करे तो 82.02 फीसदी लोगों ने पास किया है। वहीं, दिव्यांग कैटिगरी में 86.69 फीसदी के साथ उनसे आगे निकल गए। सामान्य वर्ग में जहां 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है वहीं दिव्यांग वर्ग में पास होने वालों की संख्या में दो फीसदी का इजाफा होगा।
विज्ञापन
दिव्यांग कैटिगरी में कुल इस वर्ष कुल 2517 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 2449 लोगों ने परीक्षा में शामिल हुए और 2123 लोग पास हो गए। बीते साल 2016 में 2569 लोगों ने परीक्षा दिया था उसमें महज 84.96 फीसदी ही पास हुए थे। बीते साल की तुलना इस बार ज्यादा लोग 86.69 फीसदी लोग पास हुए।
विज्ञापन
90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वालों की संख्या भई इस कैटिगरी में बढ़ा है। बीते साल जहां 108 लोगों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिला था वहीं इस बार यह संख्या 125 तक पहुंच गई है। 95 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वालों की संख्या 21 हो गई है, जबकि बीते साल यह संख्या महज 18 लोग ही थे।
विज्ञापन