{"_id":"5b08e7384f1c1b896e8b4ae8","slug":"cbse-class-12-result-to-announce-today-live-these-10-regions-result-to-come-after-12-noon","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, नोएडा गर्ल मेघना श्रीवास्तव ने किया ऑल इंडिया टॉप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, नोएडा गर्ल मेघना श्रीवास्तव ने किया ऑल इंडिया टॉप
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
cbse result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित हो गई है। इसमें नोएडा गर्ल मेघना ने ऑल इंडिया टॉप किया है। मेघना को 500 में से कुल 499 अंक मिले हैं। बता दें कि टॉप 3 में कुल 9 बच्चें हैं जिनमें पांच नोएडा गाजियाबाद के बच्चे हैं। लगातार दूसरी बार नोएडा की लड़की ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। टॉप 3 में कुल 9 बच्चे हैं उनमें से 7 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
इस बार कुल रिजल्ट 83% आए हैं। टॉप थ्री में आने वाले सभी बच्चों के नाम है- मेघना श्रीवास्तव(नोएडा)-499; अनुष्का चंद्रा(गाजियाबाद)-498; 497 अंक हासिल करने वाले 7 बच्चे हैं जिनके नाम हैं- चाहत बोधराज (जयपुर), आस्था बांबा (लुधियाना), तनुजा कापरी(हरिद्वार), सुप्रिया कौशिक(नोएडा), नकुल गुप्ता(गाजियाबाद), क्षितिज आनंद (गाजियाबाद), अनन्या सिंह(मेरठ)
विज्ञापन
देखें टॉप टेन की लिस्ट
सीबीएसई के 10 रीजन (दिल्ली, पंचकूला, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, देहरादून, तिरुवनंतपुरम और चैन्नई) के नतीजे दोपहर 12 बजे के बाद घोषित हुए।छात्र दोपहर बाद फोन, एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 11,86,306 छात्र पंजीकृत हुए थे। नतीजे www.bing.com से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा गूगल से भी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने वर्ष 2016 में डिजिटल मार्कशीट की सुविधा शुरू की थी। उसी तरह से यह इस बार भी मिलेगी।
विज्ञापन
स्कूल इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
दिल्ली के छात्रों के लिए फोन नंबर - 011-24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए - 011-24300699
एसएमएस के जरिये रिजल्ट
cbse12