फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse board exams 2019 not to follow boards guideline 5 school gets notice

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर 5 स्कूलों को नोटिस

Sat, 23 Feb 2019 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Feb 2019 11:06 AM IST
सार

- निर्धारित समय से पहले खोल दिए प्रश्न पत्र के पैकेट, बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय को जानकारी भेज कहा सख्त कार्रवाई करने के लिए
- परीक्षा के सफल संचालन के लिए गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य
- शिक्षा निदेशालय ने बोर्ड के सख्त रवैये के बाद स्कूलों को दिया नोटिस

विज्ञापन
cbse board exams 2019 not to follow boards guideline 5 school gets notice
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वोकेशनल परीक्षा के दौरान परीक्षा सेंटरों पर प्रश्न पत्र समय से पहले खोले जाने के मामले में बोर्ड ने सख्त रवैया अपनाया है। बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय को पांच सरकारी स्कूलों की जानकारी भेज कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


नोटिस का जवाब मिलने के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से सेंटर सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी स्कूलों को बोर्ड की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन


सीबीएसई के पास इस बात के प्रमाण हैं कि चिराग दिल्ली, ख्याला, बादली, फैज रोड (करोल बाग), पश्चिम विहार में स्थित पांच सरकारी स्कूलों ने तय समय से पहले ही प्रश्न पत्र के पैकेट खोल दिए। बोर्ड ने इसे परीक्षा सेंटर पर की गई एक बड़ी चूक माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड एफिलिएशन बायलॉज के आधार पर लापरवाही करने पर कड़ा जुर्माना लगा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष अनीता करवाल की ओर से इस संबंध में शिक्षा निदेशक संजय गोयल को पत्र जारी किया गया है।

जिसमें उन्हें परीक्षा सेंटरों को सख्त निर्देश देने के लिए कहा गया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा सेंटरों को हिदायत दी गई है कि वह बोर्ड की गाइडलाइंस का पालन करें और किसी भी परिस्थिति में प्रश्न पत्र के पैकेट सुबह 9:45 से पहले न खोले जाएं।

बोर्ड के निर्देश के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से सेंटर सुपरिंटेंडेंट को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सेंटर सुपरिंटेंडेंट को कहा गया है कि वह बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड की गाइडलाइंस का पालन करें।

साथ ही कहा गया है कि परीक्षा के संचालन में लापरवाही सामने आने पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार सेंटर सुपरिंटेंडेंट से नोटिस का जवाब शनिवार तक मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed