फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse board exam social science exams were upto the expectation of students

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाः उम्मीदों के अनुरूप रहा समाजशास्त्र का पेपर

Mon, 11 Mar 2019 08:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
cbse board exam social science exams were upto the expectation of students
सीबीएसई - फोटो : कुमार संजय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सोमवार को 12वीं की समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। छात्रों के लिए समाजशास्त्र का पेपर उम्मीदों के अनुरूप ही था। छात्रों ने पेपर को काफी आसान बताया। उन्हें प्रश्न पत्र बिल्कुल लंबा नहीं लगा। इस कारण से समयानुसार पूरा हुआ। प्रश्न पत्र में विकल्प भी खूब मिले। हालांकि चार अंक के प्रश्न पत्र कुछ लंबे जरूर लगे। 

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि पेपर इतना कठिन और लंबा नहीं था कि वह समय से पूरा न कर सकें। हालांकि, कुछ चार अंकों के प्रश्नों को करने में उनका समय जरूर लगा। यह प्रश्न कुछ जटिल थे, इन्हें हल करने में कुछ भ्रम भी था। लेकिन फिर भी कुल मिलाकर पेपर काफी अच्छा स्कोर करने वाला था।
विज्ञापन


विषय विशेषज्ञों ने इस प्रश्न पत्र को संतुलित बताया। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रश्न पत्रों में आंतरिक विकल्पों की संख्या में वृद्धि थी। खासकर छह अंकों के प्रश्नों में पर्याप्त विकल्प थे। दो अंकों के प्रश्नों में कुछ प्रश्न मुश्किल थे, लेकिन छात्रों की उम्मीद के मुताबिक थे। सभी सवाल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। कुल मिलाकर छात्रों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed