फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse board exam: first time hindi question paper was so easy

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: पहली बार आया नए पैटर्न का आसान हिंदी पेपर

Tue, 06 Mar 2018 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 06 Mar 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
cbse board exam: first time hindi question paper was so easy
board exam - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की हिंदी की परीक्षा देने वाले दसवीं कक्षा के परीक्षार्थी पेपर खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठे। आसान पेपर ने सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी थी।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में पहली बार नए पैटर्न के हिंदी के पेपर को देखकर परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए फरीदाबाद में 36 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


पहली बार नए पैटर्न पर आए हिंदी का यह पेपर कुल 80 अंकों का था। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में इंटरनल एसेसमेंट के तहत 20 अंक तक स्कूल प्रशासन को ही देने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों का कहना था कि हिंदी का यह पेपर काफी आसान था। ऐसे में प्रश्रपत्र हल करने में कोई दिक्कत ही नहीं हुई। प्रकाश शिक्षा भारती स्कूल की छात्रा वंशिका ने बताया कि पेपर बहुत ही अच्छा गया है।

बोर्ड परीक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान थी, मगर पहला पेपर ही इतना आसान आया है कि अब किसी प्रकार का कोई डर नहीं लग रहा।

शिक्षा भारती स्कूल के जतिन भड़ाना ने कहा कि पहली परीक्षा के साथ ही बोर्ड परीक्षा का एक अच्छा अनुभव हुआ है। पता नहीं था कि बोर्ड परीक्षाएं इतनी आसान होती हैं।

रावल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनीत शर्मा ने कहा कि ऐसे ही पेपर आए तो सचमुच उसका रिजल्ट बहुत अच्छा आने वाला है। बोर्ड का पहला ही पेपर ऐसा था जैसे स्कूल में ही टेस्ट चल रहे हों।

रावल इंटरनेशनल स्कूल की ही छात्रा आर्ची भड़ाना ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का खौफ इस कदर था कि उसने सैंपल पेपर से भी तैयारी की थी, मगर प्रश्रपत्र सैंपल पेपर से भी आसान था।


कारवल कान्वेंट के छात्र आदित्यराज ने कहा कि आज के इतने आसान से पेपर को लेकर वह काफी खुश है। इसी प्रकार के प्रश्रपत्र आए तो निश्चित ही अच्छे अंकों से वह बोर्ड परीक्षा पास करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed