फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse board exam: business studies exam was quite easy

CBSE बोर्ड परीक्षा : बिजनेस स्टडी में पूछे गए आसान सवाल

Fri, 09 Mar 2018 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Mar 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
cbse board exam: business studies exam was quite easy
सीबीएसई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटरमीडिएट में बिजनेस स्टडी के पेपर के साथ वाणिज्य स्ट्रीम की परीक्षाएं शुरू हो गई। बीते साल के मुकाबले इस साल सीधे प्रश्नों के कारण छात्रों को प्रश्न खूब भाया।

विज्ञापन


केस स्टडी के सवाल भी घूमाकर नहीं पूछे गए। कुल मिलाकर प्रश्न पत्र का स्तर औसत ही रहा। वहीं, शिक्षकों के मुताबिक, इस बार का पेपर पिछले साल के मुकाबले बेहतर और संतुलित रहा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों की प्रतिक्रिया भी मिलीजुली रही। अधिकतर छात्रों ने इसे संतुलित ही बताया। जबकि, कुछ छात्रों को कुछ सवाल उलझे लगे।

औसतन विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर आसान रहा और समय से इसे पूरा कर लिया गया। सभी प्रश्न एनसीईआरटी पुस्तकों से ही पूछे गए थे। 

बेहतर और संतुलित रहा पेपर 

cbse board exam: business studies exam was quite easy
सीबीएसई परीक्षा

बिजनेस स्टडी की शिक्षिका अल्पना कपूर ने बताया कि बीते साल के मुकाबले पेपर की भाषा स्पष्ट थी। केस स्टडी के प्रश्न सरल थे। इस कारण बच्चों के पेपर आसानी से हो गए।

वहीं, बीते साल केस स्टडी के कुछ सवालों में छात्र उलझ गए थे। इस साल औसत से कम, औसत व औसत से ज्यादा तीनों स्तर के बच्चों के अनुसार ही पेपर था।

एक दो सवाल घुमा कर पूछने की बच्चों ने शिकायत की है, ऐसे प्रश्न जरूरी है। इससे बच्चों की तार्किक क्षमता और विषय की समझ का पता चल जाता है। जिन छात्रों ने पाठ्यपुस्तक का गहनता से अध्ययन किया होगा वो अच्छा स्कोर कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed