फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE asks list of staff who are vaccinated from schools as cbse launches vaccination information system of schools

कोरोना: कितने स्कूल कर्मचारियों को लगी वैक्सीन, सीबीएसई ने स्कूलों से मांगी जानकरी

Mon, 19 Jul 2021 07:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 19 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

पोर्टल पर इस सिस्टम के माध्यम से स्कूलों को 22 जुलाई शाम चार बजे तक स्टाफ के वैक्सीन की जानकारी देने को कहा गया है। इसके माध्यम से बोर्ड को पता चलेगा कि कितने स्टाफ को वैक्सीन लग गई है। 

विज्ञापन
CBSE asks list of staff who are vaccinated from schools as cbse launches vaccination information system of schools
सीबीएसई ने वैक्सीनेशन इंर्फोमेशन सिस्टम ऑफ स्कूल लांच किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने स्कूलों में स्टाफ के वैक्सीन को लेकर गंभीरता दिखाई है। सीबीएसई ने अपने संबद्ध स्कूलों से टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की वैक्सीन की जानकारी देने को कहा है। बोर्ड ने इसके लिए वैक्सीनेशन इंर्फोमेशन सिस्टम ऑफ स्कूल लांच किया है।

विज्ञापन


पोर्टल पर इस सिस्टम के माध्यम से स्कूलों को 22 जुलाई शाम चार बजे तक स्टाफ के वैक्सीन की जानकारी देने को कहा गया है। इसके माध्यम से बोर्ड को पता चलेगा कि कितने स्टाफ को वैक्सीन लग गई है। 
विज्ञापन


सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से स्कूलों को एक सर्कुलर जारी किया गया है। सीबीएसई ने स्कूलों से यह जानकारी लेने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक टैब बनाया है। स्कूलों को अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके यहां जानकारी जमा करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए टैब पर तीन श्रेणियों में इस जानकारी को उपलब्ध कराएं। स्कूलों को बताना है कि कितने स्टाफ को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। कितने स्टाफ को टीके की एक डोज लगी है, कितने स्टाफ को टीके की एक भी डोज नहीं लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed