{"_id":"57e6bcdf4f1c1bdc08a827d6","slug":"cbse-asks-for-scholarship-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBSE
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कॉलेज व स्कूल के छात्रों को मिलने वाली ‘सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप-2016’ के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
वह छात्र जिन्हें वर्ष 2015 में छात्रवृत्ति दी जा चुकी है, ऐसे छात्र इस स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदकों को नेशनल ई स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर लॉग इन करना होगा। स्कॉलरशिप की राशि छात्रों को उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इसके लिए आधार नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन