फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE all india topper raksha gopal gets admission in SLR in delhi university

CBSE ऑल इंडिया टॉपर रक्षा गोपाल की पसंद बना एलएसआर

Sun, 25 Jun 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
 CBSE all india topper raksha gopal gets admission in SLR in delhi university
CBSE topper Raksha Gopal - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में टॉप रहने वाले डीयू में दाखिले लेने में भी टॉप रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लेकर ऑल इंडिया टॉपर रही रक्षा गोपाल ने एलएसआर में अपने दस्तावेज का सत्यापन करवा लिया है। वहीं दिल्ली की ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम से टॉपर रही ओजस्वी मलिक मंगलवार को एसआरसीसी में इकोनोमिक्स ऑनर्स में दाखिला लेंगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ऑल इंडिया टॉपर्स रक्षा गोपाल ने बताया कि राजनीति शास्त्र ऑनर्स करने के लिए उनकी पहली पसंद लेडी श्रीराम कॉलेज है। ऐसे में शनिवार को उन्होंने दस्तावेज का सत्यापन करवा लिया। अब बाकी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार या बुधवार तक उनका दाखिला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति शास्त्र उन्हें बहुत पसंद है लिहाजा उन्हें इसमें दाखिला लेना है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा ने 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं।   
विज्ञापन

    
वहीं दिल्ली व डीपीएस आरकेपुरम की टॉपर ओजस्वी ह्यूमेनिटीज में 98.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इकोनोमिक्स में उनके 98 फीसदी अंक हैं। उनके पिता ने बताया कि शनिवार को तो एसआरसीसी में दाखिला नहीं लिया लेकिन अब मंगलवार या बुधवार तक दाखिला ले लेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed