{"_id":"57bc73e54f1c1b774cd4fc76","slug":"cbse-affiliation-bylaw-will-update-prepared-under-the-new-education-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के संबद्धता उपनियम अपडेट होंगे, नई शिक्षा नीति के तहत तैयारी शुरू ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई के संबद्धता उपनियम अपडेट होंगे, नई शिक्षा नीति के तहत तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के संबद्धता उपनियम जल्द ही अपडेट होंगे। ताकि बोर्ड के कामकाज को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके व शिक्षा के अधिकार के अनुरूप विशेष जरूरत वाले बच्चों को अधिक फायदा मिल सके।
विज्ञापन
सीबीएसई अध्यक्ष आर. के चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा नियमों को अपडेट करने की आवश्यकता है। उन नियमों को वर्तमान कानूनों के अनुसार ढाल जाना चाहिए।
विज्ञापन
लिहाजा उपनियमों पर गौर करने तथा उन्हें वर्तमान कानून के मुताबिक बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके पीछे बोर्ड की सोच यह भी है कि सरकार नई शिक्षा नीति लेकर आएगी।
विज्ञापन
ऐसे में नियम उन नीतियों के अनुरूप हों। इसके साथ ही समावेशी स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपनियमों को दिव्यांगता कानून के साथ पूरी तरह से संगत बनाया जाएगा।
अध्यक्ष के मुताबिक, शिक्षा का अधिकार कानून विशेष जरूरत वाले बच्चों (स्पेशल नीड चिल्ड्रेन) को मुख्यधारा में लाने की बात कहता है। लेकिन ऐसे काफी बच्चे विशेष स्कूलों में जाने को मजबूर हो जाते हैं।
सीबीएसई इस बात को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि स्कूल विशेष जरूरत वाले बच्चों की जरूरतें पूरी करने के लिए बुनियादी ढांचे और संसाधनों का विकास करे।