फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th result dps school students better performance

सीबीएसई 12वी के नतीजे में डीपीएस के छात्र चमके

Sun, 28 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 28 May 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
 CBSE 12th result dps school students better performance
CBSE 12th RESULT

दिल्ली पब्लिक स्कूल के 76 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विज्ञान वर्ग में मुस्कान ढाका ने 97.2 प्रतिशत अंक  हासिल कर प्रथम  और एनटीपीसी के तुषार गर्ग ने दूसरा व कुणाल कश्यप (डीपीएस ग्रेनो) ने 96.4 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में अग्रिमा ने 96.8 अंक अर्जित कर प्रथम तथा अनन्या गंभीर 96.2 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में 95.2 अंक प्राप्त कर लक्षिता मावी ने पहला 92.8 अंक प्राप्त कर नाम्या तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के दिव्यांश चौधरी ने 95.2 अंक अर्जित किए। जिसमें कंप्यूटर साइस  कैमिस्ट्री तथा मैथ्स में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन


15 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनोविज्ञान में मुस्कान, लक्षिता तथा शीतल पाल ने कैमिस्ट्री में कुणाल, दीपक और दिव्यांश ने बायोलॉजी में प्रणय ने फिजिकल एजुकेशन में प्रांजल, नित्या और अमन ने ईको में पूर्वी ने राजनीति शास्त्र में राशि कुमार और पावनी शर्मा ने गणित और कंप्यूटर साइंस में दिव्यांश ने 100 में से 100 अंक अर्जित कर के विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं एनटीपीसी के दिल्ली पब्लिक स्कूल के अनुराग चौहान ने 96.4 फीसदी, ऐश्वर्या रस्तोगी ने 95.2 फीसदी, नवोदिता ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।       
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड का रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट      
ग्रेटर नोएडा। ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में 122 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी पास हो गए। इनमें वर्षा ने 96 प्रतिशत, निशु ने 93 फीसदी, नितिन कुमार ने 92 फीसदी, नितीन ने 90 फीसदी और मीनाक्षी नागर ने 90 फीसदी अंक हासिल किए।       
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्टर में मालविका शर्मा ने 96.3 फीसदी हासिल किए       
एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने कॉमर्स संवर्ग में छात्रा मालविका शर्मा ने 96.3 प्रतिशत, कला संवर्ग के छात्र शिवम गोयल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। विषयवार अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में नितिन कौशिक 99 प्रतिशत, ऋतु भाटी ने फिजिकल एजुकेशन 99 प्रतिशत, जीव विज्ञान में विशाल कश्यप 98, एकाउंट में मालविका शर्मा 97, इकोनोमिक्स रमित महाजन ने 95, शिवम् गोयल भूगोल में 97 फीसदी, प्रिंसी चौधरी फिजिकल एजुकेशन 96, शिवम् गोयल हिंदी 95, हनी शर्मा जीव विज्ञान 95, भौतिक विज्ञान एवम् रसायन विज्ञान परणीत कौशिक फिजिकल एजुकेशन 95, हिना गोयल इकोनॉमिक्स 94, आकाक्षिता शर्मा अंग्रेजी 93 प्रतिशत प्राप्त किए।        

धर्म पब्लिक स्कूल में लड़कियों ने मारी बाजी      
ग्रेटर नोएडा। रविवार को सीबीएसई द्वारा कक्षा बारह में धर्म पब्लिक स्कूल में 87 विद्धार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 82 बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्धालय का परिणाम 94.25 फीसदी रहा। वहीं विज्ञान वर्ग में मोनम ने 92 फीसदी अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। निनित अधाना ने 90 फीसदी और निखिल 87 फीसदी और मयंक ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, वाणिज्य वर्ग में ज्योति सिंह ने 91 प्रतिशत, गौरव ने 87, अमन ने 88, कला वर्ग ने इशिता ने 86 फीसदी अंक हासिल किए। विद्यालय के 37 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए।       

समसारा के अपूर्ण माहेश्वरी ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए      
ग्रेटर नोएडा। कला विभाग की अपूर्वा माहेश्वरी, कॉमर्स विभाग के  मनीष चंदेला और विज्ञान विभाग की छात्रा मान्या जिंदल की सत्र 2016-17 में समसारा विद्यालय की कक्षा 12वीं से 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।  शत-प्रतिशत परिणाम रहा।  कला विभाग की अपूर्वा माहेश्वरी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान विभाग की मान्या जिंदल ने 89 प्रतिशत, कॉमर्स विभाग के मनीष चंदेला ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अपूर्वा माहेश्वरी ने अंग्रेजी, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, इकोनॉमिक्स और कंप्यूटर साइंस में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।       


जेपी इंटरनेशनल के अक्षत कुमार व अंकुश गर्ग ने 94 फीसदी       
जेपी इंटरनेशनल स्कूल के अक्षत कुमार व अंकुश गर्ग ने 94 प्रतिशत, प्रीति मलिक ने 93.4 फीसदी और ऊदित स्वामी ने 92.4 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वालों में दिव्यांस ने 92.2, प्रयाशु ने 91.8, शिवांगी ने 91.4, दिव्याशु भाटी ने 91 फीसदी अंक हासिल किए। कुल 240 छात्र ने परीक्षा में हिस्सा लिया। विज्ञान विषय में 97 फीसदी और कॉमर्स विषय में 90 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। आठ बच्चों ने कला वर्ग में 100 फीसदी अंक हासिल किए।       



 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed