CBSE 10वीं के नतीजेः 499 अंक पाकर गुरुग्राम के प्रखर मित्तल समेत 4 बच्चे बने ऑल इंडिया टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मार्च-अप्रैल 2018 में संपन्न हुई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। इस साल की परीक्षा में 86.7 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें लड़कियों का प्रतिशत 88.67 फीसदी रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 85.32 फीसदी रहा। सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार दसवीं में चार बच्चों ने ऑल इंडिया टॉप किया है और इन सभी को 499 अंक मिले हैं।
इन बच्चों में गुरुग्राम डीपीएस के प्रखर मित्तल, शामली की नंदिनी गर्ग, कोचीन की श्रीलक्ष्मी और बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल हैं। इन सभी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इस बार भी लड़कियां ही हावी रही हैं और एक बार फिर उन्होंने बाजी मारी है। अगर आप ऑल इंडिया टॉपर की लिस्ट अगर आप देखेंगे तो आप इस बात का खुद अंदाजा लगा सकते हैं।
एक टीवी चैनल से बात करते हुए रिमझिम और नंदिनी दोनों ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की और अध्यापकों व अभिभावकों की मदद से टॉपर बनी हैं। रिमझिम ने बताया कि उनके जो एक नंबर कम हैं वो मैथ्स में कम हैं। उन्होंने घर पर ही पढ़ाई की किसी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।
सीबीएसई के 10 रीजन (दिल्ली, पंचकूला, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, देहरादून, व तिरुवनंतपुरम, चेन्नई) के नतीजे शाम चार बजे के नियत समय से पहले ही घोषित हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार दसवीं बोर्ड की वापसी होने के कारण नतीजे काफी अहम होंगे। छात्र टेलीफोन, एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 16 लाख 38 हजार 428 छात्र पंजीकृत हुए थे।
इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर-24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए-011-24300699
- एसएमएस के जरिये रिजल्ट
रिजल्ट एसएमएस के जरिये भी प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए छात्रों को अंग्रेजी में सीबीएसई10 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर > <सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।
कमेंट
कमेंट X