{"_id":"57a754bb4f1c1b2f1a2b90a8","slug":"cat-online-application-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कैट के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी
- फोटो : getty
आईआईएम सहित अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कैट-2016 में शामिल होने के इच्छुक प्रत्याशी सोमवार 8 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रवेश परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। पिछले रविवार को जारी अधिसूचना में परीक्षा आयोजित कराने का जिम्मा आईआईएम बंगलूरू को दिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा में विद्यार्थियों को चार शहर चुनने का विकल्प मिलेगा, जिनमें 138 केंद्र होंगे। चार दिसंबर को ही दो सत्र में परीक्षा होगी। कैट के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से ही करना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा तीन सेक्शन में होगी। वर्बल एंड रीडिंग कम्प्रीहेंशन (वीआरसी), डेटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए)। परीक्षार्थियों को हर सेक्शन के सवालों का जवाब देने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
टेस्ट के फॉरमेट को समझने में मदद के लिए 18 अक्टूबर से कैट की वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर एक ट्यूटोरियल चलाया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए cathelpdesk@iimcat.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
इसके अलावा www.iimcat.ac.in पर ही लॉग इन करने की भी सुविधा होगी। उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 18002663549 पर भी मदद मांग सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 8 अगस्त, 2016 से 22 सितंबर, 2016 (शाम 5 बजे तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 18 अक्टूबर, 2016 से 4 दिसंबर, 2016
परीक्षा तिथि : 4 दिसंबर, 2016
जनवरी के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट आने की संभावना