फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Career counseling for students was to become the platform of social sites

छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का मंच बन रहीं सोशल साइट्स

Thu, 09 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 09 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Career counseling for students was to become the platform of social sites
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic

फेसबुक और वेबसाइट छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का मंच बन रही हैं। छात्र सब्जेक्ट कॉम्बीनेशन (विषय संयोजन) और कोर्स में भविष्य को लेकर विषय विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं।

विज्ञापन


 फेसबुक पर कई ग्रुप छात्रों को करियर की राह दिखला रहे हैं। इसमें टॉपर से लेकर कम अंक वाले छात्र भी शामिल हैं। 12वीं कक्षा के बाद कॉलेज की दौड़ शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कॉलेजों समेत अन्य इंजीनियरिंग में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के कॉलेजों में जल्द ही दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन


एक स्ट्रीम से दूसरे स्ट्रीम और वोकेशनल कोर्स करने की चाह रखने वाले छात्र विषय की बारीकियों को ऑनलाइन वेबसाइट और सोशल साइट पर विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के साथ अभिभावक भी कॉलेज में मौजूदा कोर्स और वहां की बुनियादी सुविधा और कनेक्टिविटी के बारे में तलाश रहे हैं। फेसबुक पर विषय की जानकारी देने और करियर काउंसलिंग के लिए कई वेबसाइटों के लिंक भी दिए गए हैं।

एक निजी कंपनी में सेवा देने वाले शिवांगी के पिता कहते हैं कि आज कई विषयों में बेहतर करियर है। इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं होती है। इसके लिए उन्होंने बेटी की काउंसलिंग कराई और क्या बेहतर हो सकता है, इसके लिए ऑनलाइन विकल्प तलाश रहा हूं।

टॉपर भी ले रहे ऑनलाइन काउंसलिंग
जिले में कॉमर्स संकाय से टॉपर रहे दिल्ली पब्लिक स्कूल की मानुषि कुमार ने बताया कि सेंट स्टीफन और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पसंद है। वे इसके बारे में ऑनलाइन जानकारी जुटा रही हैं।

इकोनॉमिक्स करना कैसा रहेगा, इसके लिए काउंसलर की मदद ले रही हैं। 12वीं कक्षा में ह्यूमैनिटी में 91 फीसदी प्राप्त करने वाली छात्रा नीतू ने बताया कि ह्यमैनिटी के कई विषय है।


कभी साइकोलॉजी में एडमिशन लेने का मन करता है तो कभी इकोनॉमिक्स में तो कुछ दोस्त भूगोल में कहते हैं। जब उसने अपने मार्क्स लिखकर फेसबुक पर डाले तो कई कमेंट और सलाह आई। अधिकतर लोगों ने इकोनॉमिक्स से आगे पढ़ाने करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed