फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   career conclave in iit delhi to be held on november 10

IIT दिल्ली में करियर कॉन्क्लेव 12 नवंबर को 

Wed, 08 Nov 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
career conclave in iit delhi to be held on november 10
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)

आईआईटी दिल्ली में अब प्लेसमेंट प्रक्रिया आसान होने जा रही है। प्लेसमेंट से पहले विद्यार्थियों की चिंताओं व परेशानियों को दूर करने के लिए आईआईटी एक करियर कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रहा है। 12 नवंबर को होने वाले इस कॉन्क्लेव की खास बात यह है कि इसमें विद्यार्थियों को कंपनी की क्षमता के विषय में जानने का अवसर मिलेगा। इस दौरान करियर और वित्त, कोर सेक्टर, आईटी सेक्टर से जुड़े मसलों पर पैनल परिचर्चा भी होगी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत से प्लेसमेंट का दौर शुरू हो जाता है। इस प्लेसमेंट सेशन में नामी कंपनियां शिरकत करती हैं। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थी भी चाहते हैं कि इस प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाए। करियर इन द ऐज ऑफ इंडस्ट्री 4.0 थीम पर आधारित एक दिवसीय कॉन्क्लेव की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। इसमें तीन पैनल परिचर्चा होगी। छात्रों के प्रश्नों और चिंताओं का समाधान करने के उद्देश्य से इस तरह का यह पहला प्रयास है।
विज्ञापन


औद्योगिक संपर्क अधिकारी अनिश्या मदान ने बताया कि प्रशिक्षण और प्लेसमेंट से छात्रों को मदद मिलेगी इसके विकल्प भी अधिक होंगे। यह कॉन्क्लेव छात्रों और कंपनियों को एक दूसरे से मिलने का अवसर देगा। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर पैनल सत्र के बाद विभिन्न वक्ताओं के माध्यम से छात्रों को सवालों के जवाब भी मिल सकेंगे। पहले सत्र में वित्त व विश्लेषकी में करियर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। दूसरे सत्र में करियर के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। जबकि तीसरे सत्र में परामर्श और आईटी सेक्टर पर बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed