{"_id":"58f4d07f4f1c1b177447175c","slug":"canteen-should-be-open-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय में संसद की तर्ज पर खोली जाए कैंटीन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय में संसद की तर्ज पर खोली जाए कैंटीन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:12 AM IST
सार
सस्ती दरों पर कैंटीन खोलने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
- सस्ती दरों पर कैंटीन खोलने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में संसद की तर्ज पर सस्ती दरों वाली कैंटीन खोले जाने की मांग उठने लगी है। ऐसी कैंटीन को लेकर एकेडमिक काउंसिल के सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व संसदीय कार्य राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र में मांग की है कि डीयू व उससे संबंद्ध कॉलेजों में संसद जैसी कैंटीन खोली जाए। जिससे कि बाहर से आने वाले सुदूर इलाकों से ये छात्र कम दर पर खाने.पीने की वस्तुएं खरीद सके।
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एकेडेमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया है कि डीयू में 50 से अधिक विभाग, दक्षिणी परिसर, उत्तरी परिसर के अलावा लगभग 80 कॉलेज है। इसके अतिरिक्त नार्थ कैंपस में ही एसओएल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह से नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड भी है लेकिन सस्ती दर वाली कैंटीन नहीं है। लिहाजा उन्होंने कैंटीन खोले जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखा है।
डॉ. सुमन ने बताया कि डीयू में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नार्थ कैंपस में जहां प्रवेश लेने वाले छात्रों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है लेकिन कोई भी अच्छी कैंटीन नही होने के कारण छात्रों को कमला नगर, किंग्जवे कैम्प, मॉडल टाउन या दूसरी जगह महंगे दामों पर खाना-खाना पड़ता है।