फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   candidate announced for du ac and ec election

डीयू एसी व ईसी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित

Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
candidate announced for du ac and ec election
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में नीतिगत फैसलों को लेने में अहम भूमिका निभाने वाली एसी (एकेडमिक काउंसिल) और ईसी (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) के सदस्यों के चुनाव की घोषणा के साथ ही शिक्षक संगठन ने अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


रविवार को डीयू  के शिक्षक संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। ये चुनाव 9 फरवरी 2017 को होना है। डीयू अधिसूचना के मुताबिक 2 जनवरी 2017 से दो काउंसिल के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


एनडीटीएफ के महासचिव डॉ. वी एस नेगी ने बताया कि हमने एसी व ईसी चुनाव के लिए अपने पैनल की घोषणा कर दी है। शिक्षकों के बीच हमारी नीति साफ है। शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर ही हम अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईसी के लिए हमने डॉ. ए. के. भागी को उम्मीदवार बनाया है। उनके पास शिक्षकों के हित के लिए काम करने का लंबा अनुभव है। वह पहले भी ईसी, एसी और डूटा में रह चुके है। वह एनडीटीएफ के अध्यक्ष और महासचिव भी रहे है।


डॉ. नेगी के मुताबिक डॉ. ए. के. भागी का शैक्षणिक विधा से जुड़े लोगों के बीच एक अलग विश्वसनीयता है। इसलिए हमने उन्हें डीयू की ईसी के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसके अलवा एसी में पांच लोगों कै पैनल उतारा गया इसमें शहीद भगत सिंह कॉलेज की कॉमर्स विभाग से डॉ. गीता भट्ट, जियोग्राफी विभाग से डॉ. आरएन दुबे, भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स विभाग के शिक्षक डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संजीव गोयल शिवाजी कॉलेज और डॉ. केपी सिंह को उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed