खुल रहा है नौकरी का पिटारा, आईआईटी दिल्ली में एक दिसंबर से शुरू कैंपस प्लेसमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली में एक दिसंबर से नौकरियों का पिटारा खुलने जा रहा है। एक दिसंबर से मई 2019 तक कैंपस प्लेसमेंट चलेगा। जिसमें पूरे विश्व से 350 से अधिक कंपनियां भाग लेने पहुंच रही हैं। यहां इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों को इंटरव्यू के आधार पर ऑफर लेटर मिलेंगे।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट यूनिट के प्रमुख प्रो. एस धर्मराजा के मुताबिक, 2018-19 सत्र के तहत कैंपस प्लेसमेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्लेसमेंट में गूगल, फेसबुक सहित पूरे विश्व से कंपनी भाग लेने आ रही हैं जबकि पांच सौ से अधिक छात्रों को पहले ही नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल चुका है।
आईआईटी दिल्ली की उद्योग संपर्क अधिकारी अनिशया मदान के मुताबिक, बाजार और उद्योग जगत में प्लेसमेंट के लिए अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि इस सीजन में अधिक से अधिक छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में चुना जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग में मांग
कैंपस प्लेसमेंट में यूरोप, जापान, कोरिया, सिंगापुर, ताईवान, यूएस आदि से बड़ी कंपनियां पहुंच रही हैं। आईआईटी प्रबंधन को उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले प्लेसमेंट में 25 फीसदी तक उछाल आ सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, स्टोकैस्टिक मॉडलिंग, प्रीडिक्टिव एनालिसिस एरिया में काम करने वाले छात्रों की सबसे अधिक मांग है। दरअसल इस क्षेत्र में 4 फीसदी की दर से इजाफा हो रहा है। इसके अलावा कोर इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, कैमिकल इंजीनियरिंग आदि को भी अच्छी प्लेसमेंट मिलेगी।