{"_id":"58ed06c24f1c1ba368cf6406","slug":"campus-placement-in-delhi-university-on-17th-and-19th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में 17 और 19 अप्रैल को प्लेसमेंट सेशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 17 और 19 अप्रैल को प्लेसमेंट सेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए बीते अक्तूबर में शुरू हुई प्लेसमेंट प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस सत्र का आखिरी प्लेसमेंट राउंड 17 अप्रैल व 19 अप्रैल को होने जा रहा है।
विज्ञापन
दो दिवसीय इस राउंड में दो बड़ी कंपनियां नौकरी के ऑफर के साथ कैंपस पहुंच रही हैं। छात्रों को इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 3 लाख से 4.5 लाख रुपये सालाना सैलरी पैकेज की पेशकश होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डीयू प्रशासन इस बार 18 व 19 अप्रैल को दो दिवसीय इंटर्नशिप व कंपीटेंसी डेवलपमेंट फेयर भी लगाने जा रहा है। जिसमें कई बड़ी कंपनियां समर इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
इस तरह से एक तरफ प्लेसमेंट राउंड चलेंगे और दूसरी और यह फेयर चलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को नामी कंपनी जेनपेक्ट कैंपस आ रही है। अंतिम वर्ष के छात्र इन कंपनियों के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
नॉर्थ कैंपस के क्रांफ्रेस सेंटर में होने वाले प्लेसमेंट सेशन के दूसरे दिन 19 अप्रैल को एक फार्मास्यूटिकल कंपनी छात्रों का चयन करेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि अन्य प्लेसमेंट सेशन की तरह यह सेशन भी अच्छा रहेगा।
अक्तूबर से शुरू हुए प्लेसमेंट राउंड में अब तक लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को नौकरी के ऑफर प्राप्त हो चुके हैं। मई से वार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू होने जा रहा है लिहाजा इस प्लेसमेंट राउंड के बाद अन्य राउंड नहीं किए जाएंगे।