{"_id":"595cdf644f1c1b25588b4ac5","slug":"call-centers-in-gurugram-will-solved-iit-admission-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले की समस्या दूर करेगा ‘कॉल सेंटर’","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में दाखिले की समस्या दूर करेगा ‘कॉल सेंटर’
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:42 AM IST
सार
आईटीआई में दाखिले की समस्या दूर करेगा ‘कॉल सेंटर’
विज्ञापन
कॉल सेंटर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से संबंधित समस्या कॉल सेंटर दूर करेगा। एक कॉल पर सभी सवालों के जवाब छात्रों को मिलेंगे। करियर काउंसलिंग से लेकर प्रदेश के आईटीआई में मौजूद कोर्स और उसमें करियर की संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञ सलाह देंगे।
विज्ञापन
इस सत्र से प्रदेश के आईटीआई में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आईटीआई करने वाले अधिकतर छात्र ग्रामीण परिवेश और ग्रामीण इलाके से आते हैं। जिससे ऑनलाइन आवेदन करने में छात्रों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर स्थापित किया है। विभाग की ओर से चार टोल फ्री नंबर (0172-4373355/6/7/8/9) भी जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से 30 लाइन लिए गए हैं। जिस पर सुबह 10 से शाम 05 बजे तक काउंसलिंग और अन्य जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
अगर ऑनलाइन आवेदन में किसी छात्र को कोई दिक्कत है तो वह कॉल सेंटर में कॉल कर जानकारी ले सकता है। साथ ही किसी तरह की शिकायत भी वहां दर्ज कराई जा सकती है।
आईटीआई में बनेगी हेल्प डेस्क
ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश के सभी आईटीआई में हेल्प डेस्क बनेंगे। जहां विभाग की ओर से कंप्यूटर और शिक्षक दोनों उपलब्ध रहेंगे। छात्र आईटीआई में आकर मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश के सभी आईटीआई से अपने यहां मौजूद कंप्यूटर की संख्या, शिक्षक और स्थान का ब्योरा मांगा है। ताकि दाखिले के वक्त किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके। सेक्टर-14 स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य रविंद्र का कहना है कि इसके लिए कमेटी बना दी गई है। छात्रों को सहायता दी जाएगी।