फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CA final and CPT result will be on 18

18 को आएंगे सीए फाइनल व सीपीटी के नतीजे

Sat, 16 Jul 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
CA final and CPT result will be on 18

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई-जून (2016) में हुई फाइनल व कॉमन प्रोफेशंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजे 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षार्थी एसएमएस सेवा व वेबसाइट www.icai.nic.in के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


फाइनल परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों ने 55 फीसदी से अधिक अंक पाए होंगे वे ही राष्ट्रीय स्तर पर रैंक की दौड़ में शामिल हो पाएंगे। रिजल्ट और अंकों का ब्योरा वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


फाइनल के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए CAFNL ROLLNO टाइप कर 58888 पर संदेश भेजना होगा। कॉमन प्रोफेशंसी टेस्ट के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए CACPT ROLLNO टाइप कर 58888 पर संदेश भेजना होगा। रिजल्ट के बारे में इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यालय से पता चल सकता है। वहीं रिजल्ट व अंकों की विस्तृत जानकारी शाहदरा स्थित विश्वास नगर कार्यालय से मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed