फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CA: Be aware of bogus institutions

सीए : फर्जी संस्थानों से रहें सावधान

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
सार

आईसीएआई ने कहा, कोर्स कराने का दावा करने वाले कुछ शैक्षिक संस्थान दे रहे भ्रामक विज्ञापन 
छात्रों को आगाह करने के लिए जल्द ही जारी होगी सार्वजनिक सूचना 

विज्ञापन
CA: Be aware of bogus institutions
सीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावधान कहीं आप चार्टर्ड एकाउंटेंसी का कोर्स करवाने का दावा करने वाले किसी फर्जी संस्थान के चक्कर में न पड़ जाएं। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के संज्ञान में आया है कि सीए का कोर्स कराने का दावा करने वाले कुछ शैक्षिक संस्थान भ्रामक सूचनाएं व विज्ञापन दे रहे हैं।

विज्ञापन


वह सीए पाठ्यक्रम सहित इससे जुड़े अन्य पाठ्यक्रमों की भी पेशकश कर रहे हैं। ऐसे मेें आईसीएआई ने हरकत में आते हुए छात्रों को ऐसा दावा करने वाले संस्थानों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं आईसीएआई की ओर से जल्द ही छात्रों के लिए इससे संबंधित सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


आईसीएआई के अध्यक्ष एम. देवराजा रेड्डी के मुताबिक कुछ संस्थान अपनी वेबसाइट व विज्ञापन के जरिये सीए कोर्स कराने का दावा कर रहे हैं। साथ ही पांच वर्षीय सीए पाठ्यक्रम में दाखिले की पेशकश कर रहे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वह ऐसे संस्थानों के भ्रामक प्रचारों के चक्कर में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के अनुसार आईसीएआई भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंसी परीक्षा का संचालन कराने वाली नियामक संस्था है। साथ ही आईसीएआई ने किसी भी अन्य संस्था व संगठन के साथ किसी भी संबद्धता या साझेदारी नहीं की है।


हालांकि सीमित उद्देश्य के लिए आईसीएआई क्षेत्रीय परिषदों और अपने संस्थानों की शाखाओं को मौखिक कोचिंग कक्षाओं को आयोजित करने की अनुमति देता है। यह अनुमति भी कुछ
जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद ही दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed