{"_id":"592ec0b94f1c1b432bbdb057","slug":"bsc-honours-and-mba-can-be-avail-from-ymca","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईएमसीए से कर सकेंगे बीएससी ऑनर्स व एमबीए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वाईएमसीए से कर सकेंगे बीएससी ऑनर्स व एमबीए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : source
वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए दो नए कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने बीएससी ऑनर्स के अलावा रिटेल मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ई कॉमर्स तथा ट्रेवल व टूरिज्म विषय में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
फिजिक्स में तीन वर्षीय बीएससी ऑनर्स 60 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। एमबीए का नया पाठ्यक्रम भी 60 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुलपति दिनेश कुमार ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों को क्षेत्रीय मांग तथा औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रख शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा फाइनेंशियल ह्युमन रिसॉर्स व मार्केटिंग मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ एमबीए पाठ्यक्रम पहले से चल रहा है।
विज्ञापन