{"_id":"57d055534f1c1be906318787","slug":"bpt-and-counseling-from-december-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीटी व बीएएलएलपी के लिए 15 सितंबर से काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीपीटी व बीएएलएलपी के लिए 15 सितंबर से काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo pic
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) बीपीटी(बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी) व बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज प्रोग्राम के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
आईपीयू के द्वारका कैंपस में इसकी शुरूआत 15 सितंबर से होगी। इन कोर्सेज के लिए कॉलेज के नाम, सीटों की संख्या, वार्षिक फीस, दस्तावेजों, आरक्षण नीति, दाखिले के लिए योग्यता व अन्य संबंधित जानकारी आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
आईपीयू का बीपीटी प्रोग्राम बनारसी चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी व बीएएसएलपी प्रोग्राम अली यवर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेयरिंग हैंडीकैप्ड, स्पेशल ऑर्ट स्कूल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
बनारसीदास चांदीवाला संस्थान में बीपीटी के लिए 60 सीटें व बीएएलएलपी के लिए अली यवर जंग संस्थान में 26, व स्पेशल ऑर्ट स्कूल में 23 सीटें हैं।
आईपीयू के किसी भी प्रोग्राम की भांति इस कोर्स में भी काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्र को 1000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह नॉन रिफंडेबल है।
आईपीयू के सीईटी में सफल उम्मीदवार जो कि इस कोर्स में दाखिला चाहते हैं, उन्हें प्रशासन ने आईपीयू की वेबसाइट लगातार देखने की सलाह दी है। फिलहाल बीएएमएस, बीएचएमएस, व बीएससी(एमसीटी), व बीपीओ प्रोग्राम पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल नहीं होंगे।