{"_id":"583c2baf4f1c1b0d1ede539a","slug":"blue-bells-school-gets-first-position-in-story-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी प्रतियोगिता में ब्लू बेल्स स्कूल फर्स्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कहानी प्रतियोगिता में ब्लू बेल्स स्कूल फर्स्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम सेक्टर-10 ए स्थित मीनाक्षी पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के उपाध्यक्ष अनिल हाडा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थी शमिल हुए।
विज्ञापन
छात्रों ने टियरिंग व पेस्टिंग, पेंसिल स्कैच, पैबल पेंटिग, कहानी एवं भाषण प्रतियोगिता में वन्य प्राणी संरक्षण, बेटी बचाओ, वातावरण बचाओ थीम पर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रों द्वारा समूह नृत्य एवं एकल गीत का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
टियरिंग व पेस्टिंग में ज्ञान देवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 की टीम प्रथम, मीनाक्षी पब्लिक स्कूल द्वितीय व शेरवुड़ कॉन्वेंट स्कूल तृतीय रही। पेंसिल स्केच में शेरवुड कॉवेंट स्कूल ने पहला, लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल ने दूसरा व मीनाक्षी पब्लिक स्कूल ने तीसरा, कहानी प्रतियोगिता में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 ने पहला, मौर्य स्कूल ने दूसरा व मीनाक्षी पब्लिक स्कूल ने तीसरा, पैबल पेंटिग में लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल ने पहला, सिद्धेश्वर स्कूल सेक्टर-9 ने दूसरा व मीनाक्षी पब्लिक स्कूल ने तीसरा एवं भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी पब्लिक स्कूल ने पहला, लॉयन पब्लिक स्कूल ने दूसरा व शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या विपुला सक्सेना ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन