फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP's son erupted on the student's beating you, the police opened a front against

भाजपा सांसद के बेटे द्वारा छात्र की पिटाई पर भड़की आप, पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP MP's son erupted on the student's beating you, the police opened a front against
डीयू में छात्र की पिटाई पर आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज में एक छात्र की भाजपा सांसद के पुत्र हिमांशु बिधुड़ी द्वारा पिटाई करने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर हमला बोला है। आप का आरोप है कि बीजेपी गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन


देशबंधु कॉलेज का पीड़ित छात्र ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है पर अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। शनिवार को आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सतेंद्र अवाना एसआरसीसी कॉलेज में प्रोफेसर को मारते है पर उनके खिलाफ कुछ नहीं होता है। 
विज्ञापन


हमारे पार्षद, जो कि दलित भी हैं, उनकी खुलेआम कैमरे के सामने पिटाई होती है, अब देशबंधु में छात्र की पिटाई हुई है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कारण सभी आरोपी बीजेपी से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक नितिन त्यागी ने कहा है कि पुलिस के इस रवैये के खिलाफ आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) देशबंधु की घटना पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed