फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big amount is asking from parents in schools in delhi

ओरिएंटेशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी फीस वसूल रहे स्कूल

Mon, 27 Mar 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Mar 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
big amount is asking from parents in schools in delhi

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने के आदेश के बाद अब स्कूल दूसरे तरीकों से अभिभावकों की जेब काट रहे है। हालत यह है कि अब नए सत्र से पहले होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए अभिभावकों से वह मोटी रकम वसूल रहे है।

विज्ञापन


यही नहीं कई स्कूलों ने तो एक साथ पूरा फीस ले लिया है लेकिन अभी फीस किस-किस मद में लिया गया इस बारे में अभिभावकों को नहीं बताया है। ओरिएंटेशन के नाम पर फीस वसूलने वालों में सबसे आगे है एपीजे स्कूल।
विज्ञापन


इस स्कूल के दो ब्रांच पीतमपुरा और साकेत दोनों स्कूल के प्रबंधन ने अभिभावकों से ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए 53000 हजार रुपये फीस के लिए है। इसके अलावा 700 रुपये सिक्योरिटी और 40 रुपये अन्य मदों में लिया है। अभिभावक अब इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम फीस की मोटी फीस को देखकर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बेटे का दाखिला करा चुके अभिभावक निशांत कुमार (बदला हुआ नाम) ने बताया कि स्कूल ने उनसे सेशन शुरू होने से पहले होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए 53 हजार रुपये मांगें। यह सभी अभिभावकों से लिया गया है। उनके मुताबिक 700 रुपये सिक्योरिटी और 40 हजार अन्य मद में लिया। मगर यह किस-किस मद में लिया गया है यह नहीं बताया गया है।

दरअसल दिल्ली सरकार ने स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है। इसके चलते दूसरे बड़े स्कूल इस बार एकमुश्त फीस ले रहे है मगर बढ़ी हुई उसका मद नहीं बता रहे है। हालांकि डीपीएस आरके पूरम्, वसंतकुंज और स्प्रिंगडेल जैसे स्कूल ने पुराने फीस ही अभिभावकों से लिया है। दूसरे-दूसरे मदों में स्कूल फीस ले रहे है।


नर्सरी एडमिशन डॉट काम के संस्थापक सुमित वोहरा के मुताबिक स्कूलों ने पैसे लेने के लिए नए तरीके इजाद किए है। सरकार ने स्कूल फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है इसलिए वह रोज नए-नए तरीके से अभिभावकों से फीस ले रहे है।

 

उन्होंने कहा कि ज्यादातर स्कूलों अभी तक एकमुश्त फीस लेने के बाद उसके मद नहीं बताएं है। इसके  लिए स्कूलों ने अभिभावकों को अप्रैल पहले सप्ताह का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed