फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bent on ending the Education Department faculty positions

मुख्य शिक्षकों के पदों को समाप्त करने पर तुला है शिक्षा विभाग

Sat, 24 Sep 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 24 Sep 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
Bent on ending the Education Department faculty positions
टीचर - फोटो : demo pic

सरकार शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) का बहाना बनाकर मुय शिक्षकों के पदों को समाप्त करने पर तुली हुई है। शिक्षकों की मांगों की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई नई स्थांनतर निति में विभिन्न खामियां है। 

विज्ञापन


जिनका अध्यापक संध शुरू से ही विरोध कर रहा है। परंतु शिक्षा विभाग की और से नीति में कोई संसोधन नहीं किया गया। यह बात शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय अघ्यापक संघ  (संबध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एंव स्कूल टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया) के जिला  उप प्रधान मास्टर फूल कुमार यादव व खंड़ प्रधान मास्टर अजीत सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन


जिला उप प्रधान व खंड़ प्रधान ने संयुक्त तौर पर बताया की तावडू  खंड़ के 12 स्कूलों से प्राथमिक मुय शिक्षकों को पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका के स्कूलों में एमआईएस पोर्टल के द्वारा होम स्टेशन से कोसों दूर तबादला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अध्यापक संध शुरू से ही मांग करता रहा है की प्रत्येक प्राथमिक स्कूलों में मुख्य शिक्षक के पद होने चाहिए। 

परंतु शिक्षा विभाग इन पदों को खत्म कर कर शिक्षकों को परेशान करने पर तुला है। उन्होंने बताया की तावडू खंड़ के गांव बुराका तावडू, चीला, गोगजाका, निहालगढ़ गुढ़ी, जफराबाद, कालरपुरी, गोयला, जौरासी, बेरी, पाड़ा, पचगांवा व भड़गपुर स्कूलों के मुय शिक्षकों का नई तबादला निति के तहत तावडू से  करीबन 70 किलोमीटर दूर पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका तबादला किया गया  है।


जिसकी वजह से शिक्षकों को भारी जहमत उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया की नई निति में विभिन्न खामियां है। जिनको दूर करने की संध विभाग के निदेशक के सामने खामियों को दूर करने की मांग रख चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed