{"_id":"58c8336e4f1c1b6a3732aae3","slug":"be-the-best-of-your-name-arjun-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने नाम की तरह सर्वश्रेष्ठ बनो अर्जुन : प्रणब मुखर्जी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अपने नाम की तरह सर्वश्रेष्ठ बनो अर्जुन : प्रणब मुखर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों मलयेशिया में हुए किड्स वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाले गोल्फर अर्जुन भाटी से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अपने नाम की तरह दुनिया में नाम रोशन करो। अर्जुन होली से एक दिन पूर्व रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी से अपने माता-पिता सहित मिलने गए थे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव निवासी अर्जुन के पिता बॉबी भाटी ने बताया कि मलयेशिया में हुई वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप जीतने के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से गोल्फर अर्जुन को बुलाया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी माता डॉली और पिता बॉबी भाटी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने करीब 40 मिनट तक उनसे बातचीत की और अर्जुन का हौसला बढ़ाया। इस दौरान राष्ट्रपति ने अर्जुन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले भी एक बार 60 प्रतियोगिताएं जीतने पर राष्ट्रपति अर्जुन से मिले थे और उसका उत्साह बढ़ाया था।