फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be more expensive than university studies, Learn the full details of expenses

डीयू में पढ़ाई से ज्यादा रहना महंगा, जानिए खर्च का पूरा ब्यौरा

Thu, 07 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Be more expensive than university studies, Learn the full details of expenses
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ाई करने से कई गुना महंगा रहना पड़ता है। हॉस्टल से लेकर पीजी रूम व प्राइवेट रूम का किराया छात्रों की जेब पर भारी है। डीयू में मिशन एडमिशन शुरू होते ही बाहरी छात्रों के लिए मिशन आवास की दौड़ भी शुरू हो चुकी है। पहली लिस्ट के दाखिलों के साथ ही कॉलेजों ने हॉस्टल में सीट के दाखिले के लिए भी प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं हर साल की तरह से हॉस्टल फीस से लेकर पीजी व किराए के कमरों के रेट में इजाफा हो गया है। किराए में यह बढ़ोतरी पांच सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है।  डीयू के हॉस्टलों में फीस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां कॉलेजों में कोर्सेज की फीस आठ से 15 हजार रुपये तक है, वहीं हॉस्टल की एक साल की फीस 1 लाख रुपये से अधिक पड़ रही है। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ-एक हॉस्टल ऐसे भी हैं जहां हॉस्टल फीस 60 हजार से अधिक है। डीयू में करीब 70 कॉलेज हैं। इनमें मॉर्निंग कॉलेज, ईवनिंग कॉलेज, कैंपस कॉलेज, आउट ऑफ कैंपस कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज सभी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों के हॉस्टल फीस की बात की जाए तो वेंकटेश्वर कॉलेज में हर तीन माह में 33,550 रुपये फीस है। वहीं, इस कॉलेज में कोर्सेज की फीस  9,590 से लेकर 11, 790 रुपये है। इसी तरह से मिरांडा हाउस में कोर्सेज की फीस लगभग 9 हजार से लेकर 13 हजार रुपये तक है।  वहीं, हॉस्टल फीस 28, 940 रुपये है। दूसरी किश्त के रूप में 23, 500 रुपये चुकाने होंगे।

जबकि बीते साल यह 28,190, व 22,750 रुपये थी। इस तरह से सालाना फीस इस बार 52, 440 रुपये हो गई। वहीं दौलत राम कॉलेज में हॉस्टल की फीस सालाना 60 हजार रुपये से अधिक है।  

पीजी व प्राइवेट रूम के किरायों में इजाफा
डीयू में हॉस्टल की सीमित सीटें होने के कारण बड़ी संख्या में बाहरी छात्र पीजी व प्राइवेट रूम में रहने को मजबूर हैं। पीजी व प्राइवेट रूम के किराए में इस बार हजार रुपये से  चार हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। 


सुविधाओं के नाम पर (जिम, एसी रूम, नॉनवेज खाने) के नाम पर यह फीस और ज्यादा हो जाती है। खासकर पीजी में प्रति बेड (खाने-पीने) के साथ औसतन 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये है। जबकि प्राइवेट रुम में एक रुम में चार बेड लगाकर प्रति बेड पांच से दस हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed