{"_id":"57717db74f1c1b691679b649","slug":"be-cautious-of-brokers-in-du-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में दाखिला लेने की चाहत में कहीं फंस ना जाएं आप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में दाखिला लेने की चाहत में कहीं फंस ना जाएं आप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
डीयू में बृहस्पतिवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कटऑफ के आधार पर काफी छात्रों के दाखिले हो जाएंगे, लेकिन ऐसे काफी छात्र हैं, जिनका सपना रेगुलर कॉलेज में दाखिला लेने का हैै। दाखिले के लिए 12वीं में कम अंक आए हैं। ऐसे में यदि कोई आपसे यह कहता है कि वह दाखिला करा देगा, तो सतर्क रहें। ऐसा न हो दाखिले के लालच में किसी कानूनी पचड़े में फंस जाएं।
विज्ञापन
डीयू में कटऑफ आते ही ऐसे लोग सक्रिय हो जाते हैं जो कि दाखिला कराने का आश्वासन देते हैं। वह छात्रों को यह कहकर भ्रमित करते हैं कि उनकी कॉलेज में पहुंच है या फिर छात्र संगठन के जरिये वह दाखिला करा देंगे। इतना ही नहीं एनआरआई कोटा, मैनेजमेंट कोटा के जरिये भी दाखिला कराने की बात कही जाती है। इन सबके लिए पैसे खर्च करने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जे.एम खुराना कहते हैं कि छात्रों को ऐसे दलालों से सावधान रहना चाहिए। डीयू में दाखिला केवल कटऑफ के आधार पर होता है। यदि कोई पैसे देकर दाखिला कराने की बात कहता है तो उसके झांसे मेें ना आए। ऐसे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत 10वीं व 12वीं के दस्तावेज, स्पोर्ट्स व ईसीए के दस्तावेज पहले ही ऑनलाइन जमा करा लिए गए हैं। वहीं दाखिले के समय कॉलेज भी सतर्कता बरतेंगे, जिससे किसी प्रकार के फर्जी दाखिले कॉलेज में न होने पाएं।
विज्ञापन