{"_id":"57bd93a04f1c1b1915d4ee2b","slug":"bba-banking-students-will-get-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए बैंकिंग छात्रों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीबीए बैंकिंग छात्रों को मिलेगा रोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
जाॅब
बाजार के ट्रेड एवं मांग के अनुरूप बीबीए बैंकिंग छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने आईसीएफएल के साथ बुधवार को एमओयू साइन किया। आईसीएफएल छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए कैंपस में इंवेस्टमेंट लैब स्थापित करेगा। जहां छात्र छात्रा वर्चुअल ट्रेडिंग व रिस्क फ्री इंवेस्टमेंट में भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
एमओयू साइन मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की तरफ से वाइस चांसलर डीएनसी वाधवा व आईसीआईसीआई डायरेक्ट सेंटर फॉर फाइनेंशियल लर्निंग के वीपी एंड प्रमुख नीरज जोशी के बीच हुआ। वाइस चांसलर डीएनसी वाधवा ने कहा कि इस एमओयू से बीबीए बैंकिंग छात्र छात्राओं को आधुनिक के साथ गुणवत्तापूर्ण ज्ञान भी मिलेगा।
विज्ञापन
आईसीएफएल के वीपी व प्रमुख नीरज जोशी ने कहा कि यह एमओयू बैंकिंग स्टूडेंट्स को बाजार की जरूरत के अनुसार तैयार करेगी। छात्र छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा। वहीं बेहतर प्रोफेशनल तैयार करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
नीरज जोशी बैंकिंग क्षेत्र में इक्यूटी, कमोडिटी, म्यूचल फंड्स, फिक्स डिपोजिट आदि विषय के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के एकेडेमिक डीन नरेश ग्रोवर रजिस्ट्रार डॉ आरके अरोड़ा मौजूद रहे।