{"_id":"5842e62f4f1c1bd823de56f8","slug":"bank-will-seal-institute-destroyed-the-future-of-500-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टीट्यूशन को सील करेगा बैंक, 500 छात्रों का भविष्य चौपट ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंस्टीट्यूशन को सील करेगा बैंक, 500 छात्रों का भविष्य चौपट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/फर्रुखनगर
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सील
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखनगर-खेड़ा-खुरमपुर रोड पर स्थित सवेरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन व पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच करीब 25 करोड़ रुपये के ऋण मामले में कॉलेज के 500 छात्र-छात्रों का भविष्य चौपट हो गया। शनिवार दोपहर बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं का सामान उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
फर्रूखनगर थाने के सबइंस्पेक्टर हरमेशचंद ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों ने 25 सितंबर को सवेरा ग्रुप इंस्टयूशन शिक्षण संस्थान पर ऋण मामले को लेकर सील करने का नोटिस चस्पा कर दिया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं का सामान भी कमरों में बंद हो गया था। बैंक अधिकारियों ने शनिवार को उन छात्रों की मांग पर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उन्हें सामान सौंप दिया है।
विज्ञापन