फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank account in compulsory for admission in colleges

मिशन एडमिशन: बैंक खाता नहीं तो लौटना पड़ सकता है वापस

Fri, 09 Jun 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 09 Jun 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
 bank account in compulsory for admission in colleges
students

यदि आपका बैंक खाता नहीं है और आप कॉलेज में आवेदन करने के लिए जा रहे हैं तो आपको बिना आवेदन किए ही घर वापस लौटना पड़ सकता है। इस बार एमडीयू से संबंधित सभी कॉलेजों में बैंक खाता संख्या को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही खाता आधार नंबर से लिंक होना भी अनिवार्य है। 

विज्ञापन


ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक बैंक में अपना खाता नहीं खुलवाया है तो वह आवेदन से पहले खाता खुलवा लें। डीएवी कॉलेज के नोडल ऑफिसर सरोज ने बताया कि पिछले साल भी बैंक खाता संख्या के साथ आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन उस समय जिनके पास खाता नंबर नहीं था। उनका भी आवेदन स्वीकार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


इस बार बैंक खाता संख्या को अनिवार्य किया गया है। इसके बिना आवेदन नहीं भरा जा सकता। उन्होंने बताया कि ऐसे बहुत से विद्यार्थी कॉलेज में आवदेन के लिए पहुंच रहे हैं, जिनका किसी भी बैंक में खाता नहीं है। ऐसे छात्रों को लौटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड अपलोड में भी दिक्कत 
दूसरे दिन आवेदन के वक्त 15 डिजिट से अधिक खाता संख्या वाले एकाउंट धारक विद्यार्थियों को खासा परेशानी उठानी पड़ी। आधार कार्ड नंबर वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रहे थे। कॉलेजों में इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को मेल कर अवगत करवाया।


केएल मेहता में प्रक्रिया धीमी  
जिले के हर साल आवेदन प्रक्रिया शुरू करने में अव्वल रहने वाला केएल मेहता कॉलेज ऑनलाइन प्रक्रिया को सही से शुरू नहीं कर पाया है। आवेदन करने आए विद्यार्थियों को खासी परेशानी हुई। बार-बार कंप्यूटर हैंग कर रहा था। लेकिन अब सभी परेशानी हल कर दी गई है। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए स्कैनर और फोटो कॉपी मशीन की व्यवस्था दी गई है। इसके अलावा विशेष टीम की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed