फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Babur effigy was burnt in JNU after Jai Shri Ram fare slogans

जेएनयू में बाबर का पुतला जलाया, जय श्रीराम के लगे नारे

Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Babur effigy was burnt in JNU after Jai Shri Ram fare slogans
Babur effigy - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हिंदू संगठनों की रथ यात्रा के बाद बाबर व बाबरी मस्जिद का पुतला जलाया गया। साबरमती ढाबे के बाहर पुतला जलाते हुए जय श्रीराम के नारे भी लगे। रथ यात्रा व पुतला दहन के बाद राजनीति गरमा गई है। वामपंथी संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन समेत बीजेपी पर कैंपस को भगवा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आखिर रथ यात्रा विश्वविद्यालय प्रबंधन की इजाजत के बिना कैंपस में कैसे पहुंची। वहीं, वामपंथी संगठन विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले पर जवाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में बृहस्पतिवार शाम को साबरमती ढाबे के बाहर गांधी-आंबेडकर व कलामवादी हिंदू छात्र संगठन के पदाधिकारी राघवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में बाबर और बाबरी मस्जिद का पुतला जलाया गया। पुतला जलाते हुए जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की मांग रखी। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


वहीं, रथ यात्रा मामले पर राजनीति गरमाई रही। छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के उस बयान को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि वीडियो पुरानी है। कैंपस में कोई रथ यात्रा नहीं निकाली गई है। छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय के गेट पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के हाजिरी रजिस्टर की फोटो वायरल कर दी। जेएनयू रजिस्टर में वाहन चालकों का नाम व आने-जाने का समय भी चिह्नित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी आज छात्रों को करेंगे संबोधित

छात्रसंघ का कहना है कि कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार कैंपस को भगवा करने में लगे हैं। इसी के चलते विश्वविद्यालय को अयोध्या बना दिया। भगवान श्रीराम सभी के लिए पूजनीय हैं। कैंपस में राम मंदिर बनवाने के नाम पर रथ यात्रा निकालना गलत है। शिक्षा के मंदिर में धर्म, जाति, संप्रदाय, भाषा, प्रांत के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

वहीं, शिक्षक यूनियन ने भी सवाल उठाए हैं। यूनियन का कहना है कि विश्वविद्यालय में कोई धर्म बड़ा या छोटा नहीं होता है। रथ यात्रा के बाद कैंपस में बाबर का पुतला भी जला दिया जाता है, लेकिन विवि प्रबंधन चुप है। ऐसे में सवाल उठते हैं कि विश्वविद्यालय प्रबंधन कैंपस का माहौल खराब क्यों कर रहा है।

जेएनयू स्थित कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी छात्रों को न्यायिक व्यवस्था, राजनीति व विश्वास विषय पर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम जेएनयू युवा की ओर से आयोजित करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की बात पर भी स्वामी अपनी राय रखेंगे।

जेएनयू शिक्षक संघ के समर्थन में आया डूटा
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटा) के साथ एकजुटता दिखाई है। जेएनयूटा के समर्थन में आते हुए डूटा ने कहा है कि वह कैंपस में पारदर्शिता लोकतांत्रिक कार्यकलाप व चर्चा आधारित निर्णय बहाल करने के लिए जेएनयू शिक्षकों के संघर्ष में उनके साथ है। डूटा ने चांसलर प्रो. वीके सरास्वत से अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed