{"_id":"5d1e97658ebc3e3cb67b65a2","slug":"ba-general-and-mba-course-opportunity-from-correspondence-in-jamia-millia-islamia-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पत्राचार से बीए-जनरल और एमबीए की पढ़ाई का मौका ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पत्राचार से बीए-जनरल और एमबीए की पढ़ाई का मौका
Fri, 05 Jul 2019 02:46 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग (सीडीओएल) में जुलाई 2019 सत्र के तहत ऑनलाइन दाखिला आवेदन विंडो अगले सप्ताह खुल जाएगी। डिस्टेंस मोड से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में आवेदन का अंतिम मौका 31 अगस्त तक रहेगा। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जुलाई 2019 सत्र में विश्वविद्यालय के सबसे डिमांड में रहने वाले बीए-जनरल प्रोग्राम को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जामिया के 2020 में 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर डिस्टेंस मोड से पहली बार एमबीए प्रोग्राम की पढ़ाई का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग (सीडीओएल) में जुलाई 2019 सत्र के तहत ऑनलाइन दाखिला आवेदन विंडो विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jmi.ac.in/cdol पर खुलेगी। विद्यार्थियों को कोर्स, आवेदन पत्र समेत अन्य जानकारी यहीं से लेनी होगी। जामिया सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग (सीडीओएल) में जुलाई 2019 सत्र से सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर सिस्टम शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट के सभी अध्ययन कार्यक्रम, सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर और यूनिवर्सिटी के सामान्य मोड प्रोग्राम की तर्ज पर पाठ्यक्रम परीक्षा आयोजित होगी, जबकि अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम सालाना आधार पर ही होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में विद्यार्थियों को एमबीए, एमए-इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, एजुकेशन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की पढ़ाई का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन