{"_id":"577fae0d4f1c1be6567fb49c","slug":"b-com-honours-favorite-of-foreign-students-english-honours-second-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्रों का फेवरेट बना ये कोर्स, अंग्रेजी ऑनर्स दूसरी पसंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विदेशी छात्रों का फेवरेट बना ये कोर्स, अंग्रेजी ऑनर्स दूसरी पसंद
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए इस बार एक बार फिर से विदेशी छात्रों की पहली पसंद बीकॉम ऑनर्स बना है। पांच सबसे ज्यादा पसंदीदा विषयों की श्रेणी में बीकॉम कोर्स ने विदेशी छात्रों के बीच अपना दबदबा कायम रखा है। इस कोर्स के लिए 110 आवेदन आए हैं। वहीं अंग्रेजी ऑनर्स, बीकॉम पास, राजनीति शास्त्र ने भी अपनी पहचान बनाई है। इस बार विदेशी छात्रों की कटऑफ में भी उछाल के कारण बी.कॉम की कट ऑफ 96 फीसदी तक व अंग्रेजी व ईको के लिए कटऑफ 98 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में डिप्टी डीन, विदेशी छात्र (पंजीकरण) डॉ अमृत कौर बसरा ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में हर साल बड़ी संख्या में अलग-अलग देशों से छात्र विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन करते हैं। इस बार डीयू में विदेशी छात्रों की श्रेणी के तहत यूजी-पीजी, व फैकल्टी ऑफ मैनेजमेेंट स्टडी में दाखिले के लिए कुल 3,368 आवेदन प्राप्त हुए हैैं। जबकि बीते साल यह संख्या 2500 थी। इन आवेदनों में सबसे अधिक यूजी (अंडर ग्रेजुएट स्तर) कोर्स में दाखिले के लिए ही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभिन्न कॉलेजों मेें अलग-अलग कोर्सेज के तहत यूजी में लगभग 200 विदेशी छात्रों के दाखिले हो गए हैं। जिनमें एसआरसीसी, मिरांडा हाउस जैसे कॉलेज शामिल हैं। अभी दाखिला प्रक्रिया जारी है, ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का ट्रेंड है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि अफगानिस्तान से बीकॉम के लिए काफी छात्रों ने दाखिले में रुचि दिखाई है। वहीं मालदीव से 10 छात्र बीकॉम में दाखिले के लिए आए हैं।
विज्ञापन
किन देशों से किस कोर्स के लिए आवेदन
डीयू में सार्क देशों (पाकिस्तान को छोड़कर) के अलावा मेडागास्कर, अफ्रीका और मंगोलिया से भी आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक विदेशों छात्रों के पंजीकरण पर नजर डालें तो विदेशी छात्रों के लिए एमबीए की 10 सीटों पर 306 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बार कई पाठ्यक्रमों में चुनिंदा सीटों के लिए ज्यादा आवेदन आए हैं।
जिस कारण से छात्रों को उनकी पाठ्यक्रमों की प्राथमिकता के आधार पर दाखिला मिल रहा है। एक रोचक पहलू यह यह भी है कि मंगोलिया से दो छात्राओं ने मिरांडा हाउस में दाखिला लिया है। वहीं बांग्लादेश के एक छात्र का दाखिला फिजिक्स ऑनर्स में हो गया है। अफगानिस्तान की चार लड़कियों ने राजनीति शास्त्र में दाखिला लेने में रुचि दिखाई है। कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने एसआरसीसी में बीकॉम व ईको में दाखिला लिया है।
किस कोर्स केलिए कितन आवेदन
विषय आवेदनों की संख्या
बीकॉम ऑनर्स 110
अंग्रेजी ऑनर्स 70
बीकॉम पास 95
राजनीति शास्त्र 60
साइकोलॉजी 50
बीएमएस 50
कंप्यूटर साइंस 60
एमकॉम 100